जेमी ओवर्टन ने इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास, गाबा के मैदान पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, टी-20 में ये कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

सेना देशों में किसी भी फॉर्मेट में मैच हो एक बात तो तय रहती है कि क्वालिटी बॉलर मैदान पर है और उसको परिस्थिति के हिसाब से लेंथ और लाइन एडजस्ट करना आता है तो वो हमेशा खबरों में रहेगा.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जेमी ऑवर्टन जिनमें इंग्लैंड काफी निवेश कर रहा है उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी को तहस-नहस करके रख दिया.
गाबा के एतिहासिक मैदान पर जेमी ओवर्टन ने घातक गेंदबाजी करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों का शिकार किया और अपनी टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. 24 गेंदों के स्पेल में ओवर्टन ने सिर्फ 12 रन देकऱ 5 बल्लेबाजों को आउट किया. गाबा की उछाल और रफ्तार भरी पिच पर जेमी के हॉर्ड लेंथ को हिट करके ज्यादातर कंगारू बल्लेबाजों को परेशान किया.
जेमी ऑवर्टन ने जमाया रंग
मैच के सातवें ओवर में जेमी ओवर्टन को इंग्लिश कप्तान ने गेंदबाजी के लिए बुलाया और वहीं से शुरु हो गया ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर तेज गेंदबाज का कहर. पहले 6 ओवर में 64 रन बना चुकी ऑस्ट्रेलिया बेहद मजबूत नजर आ रही थी पहृर पहले ही ओवर में ऑवर्टन ने खतरनाक फ्रेजर मैकगर्क को आउट कर दिया. अगले ही ओवर में जेमी ओवर्टन ने निखिल चौधरी के हेलमेट पर बाउंसर मारकर अपने इरादे बता दिए. अगले ओवर में एक और खतरनाक बल्लेबाज टिम डेविड को भी जेमी ओवर्टन ने पवेलिएन भेज दिया. चौथी गेंद पर डेविस का कैच छूटा पर ऑवर्टन कहा रुकने वाले थे. अगले दो ओवर में 3 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का शिकार करके अपने 5 विकेट पूरे किए. 24 गेंदो के कोटे में जेमी ओवर्टन ने 16 डॉट बॉल फेंकी जो ये दर्शाता है कि इंग्लिश तेज गेंदबाज कितने शानदार फॉर्म में था.इंग्लैड के लिए टी-20 में 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए है जेमी. जेमी ओवर्टन इससे पहले ऑलराउंडर सैम करन ने साल 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. ये जेमी ओवर्टन की गेंदबाजी का ही कमाल था कि ऑस्ट्रेलियाई पारी 16.5 ओवर में 108 रनों पर सिमट गई. टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से धमाकेदार आगाज कर चुके है ऑवर्टन. न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में वो 97 रनों की पारी खेल चुके है.
