म्योरपुर से 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना
म्योरपुर से 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना
संवाददाता (अहमद राजा )

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
म्योरपुर/सोनभद्र। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। रविवार को म्योरपुर कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ।
रवाना होने से पूर्व कांवड़ियों ने म्योरपुर कस्बे का भ्रमण किया और भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने कांवड़ियों को तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
म्योरपुर गांव से रवाना हुए जत्थे में अभिषेक बम, श्यामू बम, संतोष बम, अजय बम, ऋतुराज बम, अशोक बम, राकेश सोनी, अनुज बम, राजकुमारी बम, संध्या बम और वंदना बम सहित करीब 125 श्रद्धालु शामिल रहे। कांवड़िए बस एवं छोटी गाड़ियों से बाबा धाम के लिए रवाना हुए।
श्यामू बम ने बताया कि जत्थे के श्रद्धालु दूसरे सोमवार को जल उठाकर करीब 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तीन से चार दिनों में पूरी कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
कांवड़ियों के लिए ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। व्यवस्था की जिम्मेदारी अमित जायसवाल और रवि जायसवाल के साथ युवा समाजसेवी सुजीत अग्रहरी ने संभाली।
इस मौके पर अशोक मिश्रा, दिनेश गुप्ता, अमित रावत, ओम अग्रहरी, सत्यपाल सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र अग्रहरी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
