केंद्रीय कार्यकारिणी (कोलियरी मजदूर सभा) सिंगरौली की बैठक…

केंद्रीय कार्यकारिणी (कोलियरी मजदूर सभा) सिंगरौली की बैठक… दूधिचुआ परियोजना में दिनाँक

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

17/07/2026 को संपन्न हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष मो o जिन्ना खान ने किया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीएमएस एनसीएल के महामंत्री काम० अजय कुमार ने अपने संबोधन में एनसीएल में हो रही दुर्घटनाएं,मशीनों में आग लगने,की घटनाएं बढ़ने पर चिंता व्यक्त किया तथा कर्मचारियों से सुरक्षित एवं सचेत रहके मशीनों का संचालन और रखरखाव करने की बात कही,सभी से स्वयं सुरक्षित रहे और मशीनों को भी सुरक्षित रखने की बात कही, विभिन्न

परियोजनाओं से आए अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि कॉम्प्रिहेंसिव माध्यम से सिविल मेंटिनेंस के कार्यों का स्तर गिर रहा है,विभिन्न परियोजनाओं में पानी की आपूर्ति सही से नहीं हो रही है,आए दिन पानी की समस्या उत्पन्न हो जा रही है चोरियां बढ़ रही है,विभागीय चयन में सभी को अवसर देने की बात,तथा इत्यादि मुद्दों को प्रमुखता से रखा, कॉम अजय कुमार ने आगामी होने वाली उच्चस्तरीय मीटिंग में सालाना मिलने वाला रिवॉर्ड दिलाए जाने की बात प्रमुखता से रखने की बात कही,उन्होंने एनसीएल के सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर एनसीएल के उत्पादन लक्ष्य को

सुरक्षित रहते हुए पूरा करने में अपना शत प्रतिशत लगाए ।उन्होंने कहा कि सरकार ने चारों लेबर कोड बिल लागू कर दिया है,जिसके दुष्परिणाम दिखाई देने लगे है,१२ वा वेतन समझौता जो मेहनतकश का अधिकार है,उस पर कोल इंडिया एवं सरकार चुप है,सालों के संघर्ष के बाद जो सुरक्षा एवं अधिकार हमें मिले थे,वे खत्म होने शुरू हों गए,आने वाले समय मैं और दुष्परिणाम दिखाई देंगे आने वाला समय बहुत कठिन होने वाला है,इसी संदर्भ में एनसीएल के मेहनतकशों को जागरूक करने विगत दिनों एक बड़ा कार्यक्रम “श्रमिक संवाद ” का आयोजन सिंगरौली में हुआ था,जिसमें एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आई एम डब्ल्यू एफ के महामंत्री काम रमेंद्र कुमार एवं काम हरिद्वार सिंह शिरकत किए थे, सेंट्रल कमिटी की मीटिंग में काम ० अजय कुमार ने अंत में कहा कि आज जरूरत है सभी साथी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं जिससे संगठन संघर्ष करके कर्मचारियों के हित और अधिकार को सुरक्षित रख सके,उन्होंने कहा कि सीएमएस (एटक) जाति धर्म से हटके मेहनतकशों के लिए संघर्ष करता है और यही हमारी ताकत है, मेहनतकशों और देश के लिए संघर्ष एटक का इतिहास रहा है,कार्यक्रम में एनसीएल के सभी परियोजनाओं के अध्यक्ष और सचिव एवं केंद्रीय समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]