ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर हुआ “महा जनसभा” का आयोजन।

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर हुआ “महा जनसभा” का आयोजन।

सोनभद्र (डाला) सोमवार को ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी ओबरा खैरटीया में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी के नेतृत्व में जनता के मूलभूत समस्याओं को लेकर एक महा जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी कांग्रेस नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रयागराज जोन प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता जी के उपस्थिति में जनसभा को संबोधित किया गया। जिसमें ग्रामीणों में बताया कि आए दिन आदिवासियों ग्रामवासियों पर होता अत्याचार देखकर शासन प्रशासन के लोग सिर्फ मुक्त दर्शक बने पड़े हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और आदिवासियों, ग्रामवासियों और किसानों की मांगों को लेकर अनदेखी की जा रही है कई बार ग्रामीण और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का पत्र देने पर भी कोई सुनवाई, कोई जांच नहीं हो रही है जिससे सोनभद्र माफियाओं का हब बनता चला जा रहा है। इसको लेकर हम कांग्रेस के लोग स्थानीय ग्रामवासियों के साथ नौ(9) सूत्रीय मांगों पर दिनांक 23.06.2026 को समय प्रात: 10:00 बजे तहसील ओबरा परिसर में ओबीसी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी के नेतृत्व में एक दिवसीय विशाल धरना करने का निर्णय लिया है। जिसकी सूचना उपजिलाधिकारी को प्राप्त करा दी गई है।
‎नौ(9)सूत्रीय मांगें निम्नवत हैं-

‎1- ओबरा खैरटिया में डीoएसo माइनिंग बोल्डर खदान अवैध आवंटन है जो मानक के विपरीत है जो बस्ती से महज लगभग 50 मीटर की दूरी पर खदान है जिसके ब्लास्टिंग से लोगों की दीवारें पर प्रभाव पड़ रहा है ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर घर की छतों पर आ जा रहे हैं जिससे लोग डरे सहमें से हैं और यहां जान के खतरे का डर बना हुआ है। और चूनहीया बर्दीया में मेo अली स्टोन भी अवैध चल रही है , इसी प्रकार कई बोल्डर खदाने अवैध रूप से चल रही है जिससे ग्रामीण भयभीत और परेशान है उसे तत्काल प्रभाव से लीज को बंद कराई जाए।
‎2- क्रेशरों के प्रदूषण से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है और जीवन यापन करना स्थानीय नागरिकों को प्रभाव में डाल रहा है जिससे आने वाली पीढ़ियां बर्बाद हो सकती है इसलिए उनपर कड़ी कार्रवाई कर उनको सिस्टम से चलने के हिदायत दी जाए जिससे लोग सुरक्षित रह सके।
‎3- सरकार के जल जीवन मिशन को देखते हुए आम नागरिकों तक पानी नहीं पहुंच रहा है जिससे लोग नाले का पानी पीने के लिए मजबूर है आम जनमानस को राहत देने के लिए उनके सुविधा अनुसार सुविधा मुहैया कराईजाए।
‎4- सोनभद्र के ग्रामीण अंचल क्षेत्र में जैसे जुगैल, कनच, अमिला ब्रहमोरी, इस प्रकार के कई ग्रामीण अंचलों में नेटवर्क की बहुत बड़ी समस्या है जिससे लोगों के दरवाजे तक एम्बुलेंस तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और मरीज घर पर ही दम तोड़ देता है इसको लेकर जुगैल क्षेत्र में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में चुनाव का बहिष्कार भी किया था और धरना दिया था लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई ऐसी जगह पर नेटवर्क की सुविधा पहुंचाई जाए ।
‎4- जंगल में आदिवासियों का बसेरा रहता है उनका जंगल में रहने का हक अधिकार है इसलिए अदानी कम्पनी द्वारा जंगल कटान को बंद कराते हुए जनता की तरफ ध्यान दिया जाए।
‎5- जिन आदिवासीयों का पट्टा निरस्त कर दिया गया है और उनके पास अपना परिवार चलाने के लिए कुछ भी नहीं है उनकी जांच कर उनका पट्टा मुहैया कराई जाए।
‎6- तहसील ओबरा के ग्रामीण अंचलों में कई सालों से जोत-कोड़ कर रहे ग्रामीणों को बनाधीकार के तहद पट्टा मुहैया कराई जाए।
‎7- किसान हमारे देश का अन्नदाता है इनको समय पर खाद नहीं मिल पाती , जिससे फसले बर्बाद हो जाती है समय से बीज नहीं मिल पा रहे हैं इसको प्रभाव में लेते हुए हमारे अन्नदाताओं किसानों को समय से खाद बीज मुहैया कराई जाए।
‎8- बालू खनन माफिया रात-रात भर उनकी मशीन चलती है और रात भर वालू लोड हो रही है खनन माफिया सोनभद्र में राजस्व की पूर्ण रूप से चोरी कर रहे हैं बिना परमिट की गाड़ियां जा रही है उन पर कड़ी कार्रवाई कर अवैध खनन को बंद कराया जाए।
‎9- डाला अल्ट्राटेक फैक्ट्री का कचरा बड़े पैमाने पर लोगों के बीच रहवासी इलाके में जलाया जा रहा है जिसके प्रदूषण के महक से लोगों का जीना दूर हो गया है उसके प्रदूषण से आए दिन बीमारियां फैल रही है लोग बीमार पड़ रहे हैं उसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इन 9 सूत्र मांगों को लेकर जनसभा की अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव जी ने किया जिसमें जवाहर प्रसाद मौर्य, दयाशंकर मौर्य, जीवंती देवी, गीता देवी, अंजू देवी, देवकली, दुर्गावती, शकुंतला, परमेश्वरी, गुंजा देवी, चंदा देवी, कौशल्या देवी, गीत देवी, मनबसिया, राजकुमार ,राजेश्वरी, शारदा प्रसाद ,शांति देवी, शिवकुमारी, इस्रावती, गीता, सुभाषी, अंजू देवी, कृष्ण, अनानकली, सोनिया, रजवंती, भागामानिया आदि तमाम सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।


Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]