दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर साइन बोर्ड स्थापना : जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु दुर्घटना बाहुल्य स्थलों एवं समस्त 21 थानों पर जागरूकता साइन बोर्ड स्थापित

दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर साइन बोर्ड स्थापना : जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु दुर्घटना बाहुल्य स्थलों एवं समस्त 21 थानों पर जागरूकता साइन बोर्ड स्थापित

गोल्डन ऑवर में सहायता – बच सकती है अमूल्य जान

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में *क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी* द्वारा आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित *PM RAHAT योजना* एवं *राहवीर योजना* के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि *सड़क दुर्घटना के पश्चात पहला एक घंटा (गोल्डन ऑवर) अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने पर घायल व्यक्ति के जीवन बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।* ऐसे में *PM RAHAT योजना* के अंतर्गत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचते ही अधिकतम 07 दिनों तक ₹1.50 लाख तक की निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे आर्थिक कारणों से उपचार में किसी प्रकार की देरी न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि *राहवीर योजना* के अंतर्गत यदि कोई भी नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना किसी भय या संकोच के तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में सहयोग करता है, तो उसे शासन द्वारा *₹25,000* की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह योजना समाज में मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने तथा “गोल्डन ऑवर” में घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

आमजन को इन जनहितकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से *जनपद के दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं। साथ ही जनपद के समस्त 21 थानों को भी ऐसे बोर्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लगाया गया है* ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं के बारे में जान सकें और आवश्यकता पड़ने पर उनका लाभ उठा सकें।

सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें तथा किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आएं। आपकी एक छोटी-सी पहल किसी की अमूल्य जान बचा सकती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]