पीएम मोदी नॉर्वे पहुंचे, भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, स्वीडन ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

प्रधानमंत्री मोदी आज सोमवार को स्वीडन की यात्रा समाप्त कर नॉर्वे पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. वे कल मंगलवार को ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्थ देश शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं.इससे पहले मोदी 2018 में स्वीडन आये थे, यहां पहला भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन हुआ था.
अहम खबर है कि रविवार को पीएम मोदी के विमान के स्वीडन की हवाई सीमा में घुसते ही स्वीडिश वायु सेना के ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने पीएम के विमान को एस्कॉर्ट किया.
लड़ाकू विमान प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा घेरा देते हुए गोथेनबर्ग एयरपोर्ट तक साथ आये. खबर है कि भारत और स्वीडन के बीच सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, प्रौद्योगिकी, और नवाचार के क्षेत्रों में छह महत्वपूर्ण समझौते हुए हें.
