मिशन शक्ति 5.0 (फेज-II): वेटर मिलेनियम इंग्लिश स्कूल, दुद्धी में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सशक्त एवं लघु फिल्म के माध्यम से किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0 (फेज-II): वेटर मिलेनियम इंग्लिश स्कूल, दुद्धी में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सशक्त एवं लघु फिल्म के माध्यम से किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0 (फेज-II) के अंतर्गत संचालित एक माह के विशेष अभियान के क्रम में आज *वेटर मिलेनियम इंग्लिश स्कूल, दुद्धी* में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जागरूकता हेतु एक *लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई,* जिससे छात्राओं को महत्वपूर्ण संदेश सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधान, हेल्पलाइन सेवाएं तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने हेतु जागरूक किया गया।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
112 – आपातकालीन सेवा
1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]