नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड खड़िया परियोजना में पारिवारिक परामर्श कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित।।

राजू यादव क्राइम संपादक
खड़िया परियोजना के ऑफिसर्स क्लब में दिनांक 30 मार्च 2026 को सेफ्टी विभाग द्वारा रिले ‘सी’ के विभागीय कर्मचारियों के लिए पारिवारिक परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री के डी जैन के मुख्य आतिथ्य में एवं परियोजना अधिकारी, विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं जेसीसी सदस्यों , श्रमिक संघ प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती संध्या द्वारा उपस्थित जनसमूह का प्रभावी परामर्श (काउंसलिंग) किया गया, जिसमें उन्होंने पारिवारिक सहयोग और कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार के महत्व को समझाने हेतु एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। इस फिल्म के माध्यम से पारिवारिक मूल्यों, आपसी सहयोग एवं भावनात्मक जुड़ाव के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
सुरक्षा के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता दिखाने वाले ओबी सेक्शन एवं कोल सेक्शन के श्रेष्ठ सुरक्षित कर्मियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही नवाचार के तौर पर परिवारजनों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। महिलाओं ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान जेसीसी सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना की एवं प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के प्रति किए जा रहे कार्य की तरह तारीफ की ।
अगली कड़ी में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि एनसीएल खड़िया एक फाइव स्टार खदान है एवं यहां की सुरक्षा के साथ उत्पादन करने की खूबी काबिले तारीफ है।
अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने में सफल रहा।

इस दौरान सुरक्षा शपथ श्री अमर प्रसाद क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी द्वारा दिलवाया गया तथा कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक विकास प्रबंधक श्री अमरेंद्र कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को रोचक एवं व्यवस्थित बनाए रखा।
