बीकेकेएमएस बीना का अधिवेशन सम्पन्न। मनोज सिंह अध्यक्ष, पवन शर्मा बने महामंत्री तथा प्रेमलाल बने कोषाध्यक्ष ।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

बीना स्थित कृष्णशिला ऑफिसर्स क्लब में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीकेकेएमएस) का वार्षिक अधिवेशन एक प्रभावशाली और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहाँ श्रमिक एकता और संगठनात्मक सुदृढ़ता का स्पष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत अतिथियों का सम्मान एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर संगठन की एकजुटता को रेखांकित किया गया।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में बीएमएस उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अनुपम जी, सह कोयला प्रभारी श्री सुधीर घुरडे, ABKMS के महामंत्री श्री सुजीत सिंह, बीएमएस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वेश्वर राय, प्रदेश महामंत्री श्री अनिल उपाध्याय, ABKMS के संगठन मंत्री श्री अशोक मिश्रा, कंपनी कॉर्डिनेटर श्री उमेश सिंह, जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री सहित बीकेकेएमएस के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य श्री अनुपम जी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र धर्म ही सर्वोपरि है राष्ट्र प्रथम की परिकल्पना के साथ संगठन की मजबूती ही श्रमिकों के अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है।
सह कोयला प्रभारी श्री घुरडे जी ने कोयला उद्योग की वर्तमान चुनौतियों,श्रमिक हितों, वेतन विसंगतियों तथा कार्यस्थल की समस्याओं , जे बी सी सी आई के गठन , सामाजिक सुरक्षा पर ठोस और परिणामोन्मुख पहल की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कोयला महासंघ के महामंत्री श्री सुजीत सिंह ने कोयला उद्योग में घटती श्रमशक्ति पर चिंता तथा कोयला के सुरक्षित उत्पादन, प्रेषण तथा 01 जनवरी 2017 से सेवानिवृत श्रमिकों को ग्रेच्युटी प्रदान करने की बाते कहीं। उन्होंने साथ ही साथ समस्त कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर कार्य कर संगठन को ऊंचाइयों पर अपील की।

प्रदेश महांत्री श्री अनिल उपाध्याय जी ने चारो लेबर कोड पर प्रकाश डालते हुए कहा भारतीय मजदूर संघ नए लेबर कोड्स को ऐतिहासिक सुधार मानते हुए उनका स्वागत करता है, लेकिन साथ ही इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड और व्यावसायिक सुरक्षा कोड के कुछ प्रावधानों का विरोध करता है।

अधिवेशन का मुख्य आकर्षण नई कार्यकारिणी का गठन रहा, जिसमें श्री मनोज सिंह को अध्यक्ष, श्री पवन कुमार शर्मा को महामंत्री तथा श्री प्रेमलाल पटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नव-निर्वाचित महामंत्री श्री पवन शर्मा ने संगठन को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं संघर्षशील बनाने का संकल्प व्यक्त किया तथा श्रमिकों की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की व्यापकता और जमीनी पकड़ को और मजबूत रूप से स्थापित किया।

विज्ञापन क्लासीफाइड समाचार पत्र हेतु संपर्क करें।।8052255378

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]