टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा

टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.
ऐसे में इस बीच अब लगातार भविष्यवाणी हो रही हैं अब इसी कड़ी में पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर डेल स्टेन ने भी बताया है कि कौन सी टीम टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज कर सकती है. इतना ही नहीं डेल स्टेन ने तो ये भी कह दिया है कि वह एक टीम को चोकर्स का टाइटल दे देंगे.
क्या बोले डेल स्टेन?
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भविष्यवाणी की है कि भारत फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर सकता है. साथ ही डेल स्टेन ने ये भी कहा है कि यदि इस बार न्यूजीलैंड फाइनल नहीं जीतती है, तो वह कीवी टीम को चोकर्स का टैग दे देंगे, जो फिलहाल साउथ अफ्रीका को कहा जाता है.
डेल स्टेन ने एबी डी विलियर्स के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर चैट में कहा, “देखिए, सच कहूं तो. न्यूजीलैंड. हर कोई साउथ अफ्रीका को चोकर्स कहना पसंद करता है, लेकिन मैं यह कहने जा रहा हूं. न्यूज़ीलैंड ने खुद ज्यादा वर्ल्ड कप नहीं जीते हैं वे हमसे ज्यादा फाइनल में रहे हैं. इसलिए, कोई बुरा मत मानना, न्यूजीलैंड, लेकिन प्लीज इसे जीतते रहो.”
उन्होंने आगे कहा, “नहीं तो, मैं फॉर्मली वह कार्ड तुम्हें दे
