थाना बभनी, सोनभद्र द्वारा पीड़ित के साइबर फ्रॉड हुए ₹18,700/- रुपये कराए गए वापस-
थाना बभनी, सोनभद्र द्वारा पीड़ित के साइबर फ्रॉड हुए ₹18,700/- रुपये कराए गए वापस-

आवेदक संतोष कुमार पुत्र धनसिंह, निवासी ग्राम बभनी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI के माध्यम से ₹18,700/- की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। उक्त संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी एवं साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा संबंधित बैंकों से पत्राचार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार होल्ड कराई गई धनराशि ₹18,700/- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
वापस कराई गई धनराशि –
₹18,700/- (अठारह हजार सात सौ रुपये)
धनराशि वापस कराने वाली टीम –
01. प्रभारी निरीक्षक – दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, सोनभद्र
02. उपनिरीक्षक – मक्खन लाल, थाना बभनी, सोनभद्र
03. हेड कांस्टेबल – मो. सलीम, थाना बभनी, सोनभद्र
04. कांस्टेबल – घनश्याम पाल, थाना बभनी, सोनभद्र
05. कांस्टेबल – अखिलेश कुमार, थाना बभनी, सोनभद्र
