इलेक्ट्रिक बेड पर सो रहे एक 45 साल के व्यक्ति की करंट लगने से मौत

दिल्ली। केशवपुरम थाना अंतर्गत त्रिनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इलेक्ट्रिक बेड पर सो रहे एक 45 साल के व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का आदी था और वह सुबह से शराब पी रहा था और बिस्तर पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
बेड में एक इलेक्ट्रिक तार और इलेक्ट्रिक शाकेट भी जुड़ा हुआ पाया गया। हादसे के बाद क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इलेक्ट्रिक बेड में करंट से मौत का संभवत: पहला मामला है।
जुड़ा था इलेक्ट्रिक शॉकेट
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली जिले के त्रिनगर में यह हादसा 12 फरवरी को हुआ। केशवपुरम थाना पुलिस को हादसे के संबंध में पीसीआर काल मिली। काल करने वाले व्यक्ति ने अपने भाई की करंट लगने से मौत की सूचना दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि धीरज कौशिक नाम का व्यक्ति कमरे में इलेक्ट्रिक बेड पर मृत अवस्था में पाया गया। यह बेड में एक इलेक्ट्रिक तार और इलेक्ट्रिक शाकेट भी जुड़ा हुआ था।
तलाकशुदा था मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे की शादी साल 2003 में हुई थी और अब वह तलाकशुदा था। मृतक शराब पीने का आदी था और 12 फरवरी को वह सुबह से शराब पी रहा था और बिस्तर पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
धीरज की एक बेटी व एक बेटा है। बेटी की आयु लगभग 19 साल और बेटे की उम्र लगभग 14 साल है। मृतक का अपना व्यवसाय था। पुलिस का कहना है कि अभी कोई संदिग्ध या किसी तरह की कोई गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई है।
शव को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
