साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा साइबर फ्रॉड के ₹13,700/- पीड़ितों के खातों में कराए गए वापस-
साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा साइबर फ्रॉड के ₹13,700/- पीड़ितों के खातों में कराए गए वापस-

आवेदिका 1. दीपा पुत्री सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मुर्धवा परसवार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र तथा 2. दीप प्रकाश तिवारी पुत्र सुरेन्द्र तिवारी निवासी कोटा बस्ती, ज्वालामुखी मंदिर के पास, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर धनराशि आहरित कर ली गई थी। उक्त प्रकरण के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन/पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। परिणामस्वरूप कुल ₹13,700/- (तेरह हजार सात सौ रुपये) की धनराशि पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
जिसमें क्रमशः –
आवेदिका दीपा को ₹1,700/-
आवेदक दीप प्रकाश तिवारी को ₹12,000/-
उनके मूल बैंक खातों में वापस कराए गए। पीड़ितों द्वारा सोनभद्र पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
धनराशि वापस कराने वाली टीम –
01. प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
02. हे0का0 संजय वर्मा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
03. का0 अखिलेश कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
04. म0का0 लक्ष्मी सिंह, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
