महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

संवाददाता राजू यादव क्राइम न्यूज़ सोनभद्र
इस अवसर पर ध्वजारोहण परिसर के प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उस संकल्प का प्रतीक है,जिसमें न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को आत्मसात कर भारत को विश्व गुरु बनाना है।

इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्राध्यापक डॉक्टर विनोद कुमार पांडेय, डॉक्टर रजनीकांत राम, डा० मानिकचंद पांडेय, डॉक्टर दिनेश कुमार, श्री प्रशांत विश्वकर्मा, डॉक्टर रणबीर प्रताप सिंह, डॉक्टर अपर्णा त्रिपाठी, श्री उदय नारायण पाण्डेय,श्रीमती अजय लक्ष्मी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने गीत एवं भाषणों के द्वारा गणतंत्र दिवस पर अपनी प्रस्तुति दिया। संचालन करते हुए डॉक्टर मानिकचंद पांडेय ने इस अवसर पर देश के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों का सामना करने के लिए संविधान को एक आधार स्तंभ बताया। समारोह में विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
