गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोन पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के क्रम में प्रभावी कार्यवाही की गई।

थाना कोन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0–01/26 धारा–3(1) गैंगस्टर एक्ट* से संबंधित वांछित अभियुक्त गुलाब चौधरी पुत्र अधीर चौधरी, निवासी–बाना, थाना मेराल, जिला गढ़वा (झारखण्ड) को दिनांक 18.01.2026 को समय 13:15 बजे कस्बा कोन बस स्टैण्ड, थाना कोन, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नाम : गुलाब चौधरी
पिता का नाम : अधीर चौधरी
निवासी : बाना, थाना मेराल, जिला गढ़वा (झारखण्ड)

अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0–124/25 धारा–3/5ए/5बी/8 गो0नि0अधि0, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
2. मु0अ0सं0–01/26 धारा–3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

गिरफ्तारी टीम
1. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी वागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
2. का0 अशोक कुमार, चौकी वागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]