मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह की हुई भावभीनी विदाई
मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह की हुई भावभीनी विदाई

सिंगरौली। मोरवा थाना निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह का सिंगरौली जिले से पुलिस मुख्यालय स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को मोरवा थाना परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। निरीक्षक सिंह चार्ज सौंपने और रवानगी लेने थाना पहुंचे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग थाने पहुंच गए।
लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, शाल-श्रीफल एवं माल्यार्पण के साथ उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। क्षेत्रवासियों का स्नेह और अपनापन देखकर निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह भी भावुक हो उठे।
गौरतलब है कि निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित अधिकारी हैं। साथ ही आगामी 26 जनवरी को उन्हें दूसरी बार भोपाल में डीजीसीआर पदक से सम्मानित किया जाएगा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मोरवा थाना को अनुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए नई पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में मोरवा थाना ने रिकॉर्ड स्तर का प्रदर्शन किया, जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों का भी उन पर विशेष भरोसा रहा और उन्हें समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विदाई समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के स्थानांतरण से सिंगरौली जिला एक कुशल, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी से वंचित हो गया है।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राहुल सैयाम सहित थाना मोरवा एवं गोरबी चौकी का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।
