बारह चक्का चेचिस चालक को मिर्गी का दौरा आने से खड़ी ट्रक में टकराई बाल- बाल बचा चालक

बारह चक्का चेचिस चालक को मिर्गी का दौरा आने से खड़ी ट्रक में टकराई बाल- बाल बचा चालक

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र-चोपन थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा मालोघाट के पास शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे अचानक 12 चक्का चेसिस चालक को चलती गाड़ी में मिर्गी का दौरा पड़ने से दुकान पर खड़ी ट्रक से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक लालता सिंह पुत्र गुरु चरण सिंह चौकाघाट झारखंड टाटा से चेचिस लेकर राजस्थान के लिए जा रहा था की मालोघाट टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले अचानक मिर्गी का दौरा पड़ते ही चलती गाड़ी से लुढ़क गया। संयोग रहा कि अपने ड्राइविंग सीट से दाहिने लुढ़क जाता तो बहुत बड़ी घटना घटित हो जाती। आनन- फानन में साथ चल अन्य चेचिस चालकों ने तुरंत गाड़ी से नीचे उतारा। तब तक पूर्व में खड़ी ट्रक चालक ट्रक लेकर जा चुका था। 16 चक्का चेचिस चालक लालता सिंह ने होश आने पर बताया कि इससे पूर्व भी एक दो बार मिर्गी का दौरा पड़ चुका है। स्वस्थ होने पर दूसरे चालक ने चेचिस को लेकर मालोघाट टोल प्लाजा से रवाना हुआ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]