सोनभद्र पुलिस – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के लिए संकल्पित
मिशन शक्ति : सशक्त नारी – सुरक्षित समाज
सोनभद्र पुलिस – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के लिए संकल्पित-

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला सुरक्षा टीम, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला बीट पुलिसकर्मी और थानों की महिला हेल्प डेस्कों के माध्यम से विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 1930, 112) के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया उत्पीड़न से बचाव के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए गए।
*एसपी सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने कहा —*
“महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान ही सशक्त समाज की आधारशिला है, सोनभद्र पुलिस हर महिला को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”
