शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिंगरौली में प्लेसमेंट ड्राईव 10 अक्टूबर को

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिंगरौली में प्लेसमेंट ड्राईव 10 अक्टूबर को

सिंगरौली 3 अक्टूबर 2025/ प्राचार्य शासकीय आईटीआई सिंगरौली ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 10 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राईव मे भाग लेने वाली कम्पनी आईनोक्स विंड लिमिटेड द्वारा आईटीआई के सभी ट्रेड के अभ्यर्थियो का उनके योग्यता अनुसार चयन किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थी को 12800 प्रति माह स्टाईपेड तथा 6 माह की अवधि पूर्ण होने पर रूपयें 20 हजार का स्टाईपेड दिया जायेगा।
उन्होने बताया कि प्लेसमेंट ड्राईव में भाग लेने वाले अभ्यर्थियो की आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यार्थी 10 अक्टूबर को निर्धारित समयानुसार अपने समस्त मूल दस्तावेजो बायोडाटा सहित साक्षात्कार हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित रहे। भर्ती कम्पनी के शर्तो के अनुसार की जायेगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]