मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान — जन चौपाल के माध्यम से पुलिस ने बढ़ाया आत्मविश्वास

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान — जन चौपाल के माध्यम से पुलिस ने बढ़ाया आत्मविश्वास

आज दिनांक 01.10.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद सोनभद्र के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मंदिर, स्कूल, कॉलेज एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर जन चौपाल का आयोजन किया गया।

इस जन चौपाल के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनों, महिला अधिकारों, छेड़खानी, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
साथ ही उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
महिला हेल्पलाइन – 1090
महिला शक्ति हेल्पलाइन – 181
आपातकालीन सेवा – 112
बाल संरक्षण – 1098
चाइल्ड हेल्पलाइन – 102/108 (स्वास्थ्य संबंधित आपातकालीन सेवा)
साइबर क्राइम रिपोर्टिंग – www.cybercrime.gov.in

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना, आत्मविश्वास को सशक्त करना एवं उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक स्थिति में तत्काल व सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।

पुलिस विभाग द्वारा आमजन से यह अपील भी की गई कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]