पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित कोन मोड चौराहे पर मंगलवार देर शाम लगभग 6:00 प्रदेश के सहसंयोजक अमन जयसवाल व विंढमगंज नगर मंत्री दिलीप मौर्य के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ जोरदार नारा के साथ पुतला दहन करने का प्रयास किया परंतु मौके पर पहुंचे थाने के उप निरीक्षक शाहिद खान ने पुतला दहन के पूर्व ही पुतले को अपने कब्जे में लेकर मामले को शांत करने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद अमन जयसवाल ने कहा कि लखनऊ में निजी विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों पर पुलिस के द्वारा हुए लाठीचार्ज का मामला काफी निंदनीय है दिलीप मौर्य ने कहा कि शैक्षिक भ्रष्टाचार और पुलिसिया दमन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अजीत कुमार प्रियांशु गुप्ता दिलीप कुमार दिलीप मौर्य नीरज कुमार कृष्ण गुप्ता अमन यादव राहुल शर्मा विजय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
