जिलें की सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं लाईसेन्सधारी प्राइवेट विक्रयकर्ताओं के माध्यम से यूरिया खाद कराया जा रहा है वितरण
जिलें की सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं लाईसेन्सधारी प्राइवेट विक्रयकर्ताओं के माध्यम से यूरिया खाद कराया जा रहा है वितरण
सिंगरौली 21 अगस्त 2025/ उपायुक्त सहकारिता के द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में वर्तमान खरीफ सीजन में यूरिया खाद का 2500 मैट्रिक टन के 4 रैक बरगवां रैक पाईन्ट पहुच गये है। उन्होने बताया कि मार्कफेड गोदाम, जिलें की सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं लाईसेन्सधारी प्राइवेट विक्रयकर्ताओं के माध्यम से यूरिया खाद भंडारित कर वितरण कराया गया।
उन्होने बताया कि कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के प्रयास से आज दिनांक तक जिले में पूर्व निर्धारित खरीफ सीजन की मांग 8000 मैट्रिक टन के विरूद्ध 8960 मैट्रिक टन यूरिया खाद की आवक हो चुकी हैं मार्कफेड गोदाम कचनी बैढन एवं जियावन देवसर एवं लाईसेन्सधारी प्राइवेट विक्रयकर्ताओं के यहां से जिले के किसानों को नगद खाद वितरण किया गया है तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से ऋण के आधार पर परमिट पर वितरण किया गया है। आज की स्थिति में मार्कफेड गोदाम से 3285 मैट्रिक टन समितियों से 2350 मैट्रिक टन एवं निजी लाईसेन्सधारी प्राइवेट विक्रयकर्ताओं के द्वारा 2454 मैट्रिक टन वर्तमान खरीफ सीजन में खाद का वितरण किया जा चुका है।
उन्होने बताया कि अभी भी जिले के विभिन्न समितियों के पास 312. मैट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है। विगत 3 दिनों से मार्कफेड गोदाम कचनी में सुबह 10.00 बजे से रात 1.00 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये 9000 से अधिक किसानो को यूरिया खाद का नगद वितरण किया गया है। कलेक्टर के प्रयास से इसी सप्ताह यूरिया खाद की 1 और रैक बरगवां रैक पाईन्ट पर संभावित है। रैक प्राप्त होते ही पुनः जिले के मार्कफेड गोदाम, पैक्स समितियों एवं लाईसेन्सधारी प्राइवेट विकयकर्ताओं के यहां यूरिया खाद की आपूर्ति करा दी जायेगी।
