थाना बीजपुर पुलिस द्वारा 1.200 कि0ग्रा0 गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना बीजपुर पुलिस द्वारा 1.200 कि0ग्रा0 गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.08.2025 को नकटू पेट्रोल पम्प के आगे पुलिया के पास से टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी रामदिहल प्रजापति पुत्र रामकरन प्रजापति निवासी ग्राम नेमना थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 1.200 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0- 67/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः–
रामदिहल प्रजापति पुत्र रामकरन प्रजापति निवासी ग्राम नेमना थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष ।
अभियुक्त का पूर्व का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0- 102/19 धारा 380,411 भादवि थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र
2- मु0अ0सं0- 78/20 धारा 08/20 NDPS ACT थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र
बरामदगी का विवरणः- 1.200 कि0ग्रा0 गांजा बरामद ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीमः–
1- प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 दुनिया सिंह थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
3- हे0का0 रविन्द्र सिंह यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
4- हे0का0 विन्ध्याचल कुशवाहा थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
5- का0 जयप्रकाश राव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
