13 माह से फरार स्थाई वारण्टी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस थाना नवानगर, जिला सिगरौली (म.प्र.)
13 माह से फरार स्थाई वारण्टी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

श्री मनीष खत्री (भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय सिगरौली, श्री अभिषेक रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं श्री पी.एस. परस्ते सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन पर मिली कामयाबी।
घटना विवरणः- माननीय न्यायालय श्री वारीन्द्र कुमार तिवारी द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सिगरोली (बैढन) के न्यायालय के एसटी क्रमांक 15/2017 धारा 399,402 भादवि के आरोपी सुव्वेचन्द्र बैगा पिता गिरधारी बैगा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नंदगाव थाना नवानगर जिला सिगरौली (म.प्र.) का लंबे अर्से से फरार चल रहा था, जिसकी दस्तयाबी के कई प्रयास किये गये जो नही मिल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 14/07/2025 को वारण्टी के घर ग्राम नंदगाव थाना नवानगर से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उक्त आरोपी के परिजनो को दी जाकर उक्त आरोपी का मेडीकल परीक्षण जिला अस्पताल बैढन से कराकर माननीय न्यायालय बैढन भेजा गया।
नाम पता आरोपीः- सुब्बेचन्द्र बैगा पिता गिरधारी बैगा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नंदगाव थाना नवानगर जिला सिगरौली (म.प्र.)
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, प्र.आर.305 प्रवीण सिह, आर.82 अमृत राजपूत, आर. 570 दिलीप धाकड, आर.658 संदीप पाण्डेय, आर.660 वीर वहादुर सिह का सराहनीय योगदान रहा।
