क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 01 निरीक्षक 03 उप निरीक्षकगण व 01 अनुचर को भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी

आज दिनांक 30.06.2025 को जनपद सोनभद्र से कुल 05 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया ।

क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनायें दी गई ।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची:-
1. निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री हरिकेश सिंह ।
2. उ0नि0ना0पु0 श्री नागेन्द्र कुमार राय ।
3. उ0नि0ना0पु0 श्री विजय शंकर राय ।
4. उ0नि0ना0पु0 श्री फूलबदन यादव ।
5. अनुचर श्री ज्ञानचन्द्र ।