DJ की तेज आवाज गूंजी, रथयात्रा में शामिल तीन हाथी घबरा गए और अचानक बेकाबू

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने भक्तों और पर्यावरण प्रेमियों दोनों को चिंतित कर दिया। खड़िया इलाके में जैसे ही DJ की तेज आवाज गूंजी, रथयात्रा में शामिल तीन हाथी घबरा गए और अचानक बेकाबू हो गए।

देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई और श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी फैल गई।

इस घटना के बाद तुरंत रथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोका गया। हाथियों को नियंत्रित करने के लिए महावतों और प्राणी संग्रहालय की विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। कुछ देर की मशक्कत के बाद तीनों हाथियों को काबू में लिया गया और उन्हें मंदिर परिसर में वापस भेज दिया गया।

वायरल हुआ वीडियो, जानवरों की भलाई पर उठी आवाज

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि हाथी बहुत बेचैन थे और माहौल उनके लिए ठीक नहीं था। यह देख लोग भावुक हो गए और चिंता जताने लगे। एक यूजर ने लिखा, “हाथी शांत जगहों के जानवर हैं, उन्हें शोर और भीड़ के बीच क्यों लाया जाता है?” एक और ने कहा, “उन्हें इज्ज़त और सुरक्षा मिलनी चाहिए, ना कि डर का माहौल।”

घटना के बाद कई पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने आवाज उठाई कि धार्मिक आयोजनों में जानवरों को शामिल करना उनकी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। तेज आवाज और भीड़-भाड़ वाले माहौल में जानवरों का तनावग्रस्त होना आम बात है, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।

लोगों ने सुझाव दिया कि इन हाथियों को ऐसी जगहों पर भेजा जाए जहां वे सुरक्षित और शांत माहौल में रह सकें। वडोदरा का वंतारा जैसे पशु केंद्रों का नाम भी इस दौरान सामने आया है, जो लंबे समय से जानवरों की मदद करते आ रहे हैं। यह वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं है, यह याद दिलाता है कि जानवरों के लिए हमारी जिम्मेदारी क्या है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]