01 नफर वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया मा0 न्यायालय

थाना जुगैल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-57/2025 धारा 319(2), 351(3), 79 बीएनएस व धारा 67 आईटी एक्ट, 66(डी) आईटी एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया मा0 न्यायालय

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्वेक्षण में थाना जुगैल पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-57/2025 धारा 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित फरार चल रहे 01 नफर वाँछित अभियुक्त अरमान अली पुत्र तहउव्वुर अली निवासी चोपन बैरियर थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 12.06.2025 को समय करीब 8:30 जिरही माता मंदिर कस्बा जुगैल से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त पंजीकृत अभियोग में धारा 319(2), 351(3), 79 बीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अरमान अली पुत्र तहउव्वुर अली निवासी चोपन बैरियर थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.हे0का0 श्यामशेर सिंह थाना जुगैल जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 संजय कुमार थाना जुगैल जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 वेद प्रकाश थाना जुगैल जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]