थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-30.05.2025 को थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-23.05.2025 विपक्षीगण 1.सुरज 2. आकाश पुत्रगण परविन्द उर्फ अमित 3.शशिकला पत्नी परविन्द 4. अंजली पुत्री परविन्द उर्फ अमित निवासी गण ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर द्वारा रंजिश वश आवेदक श्री राम प्रसाद पुत्र स्व0 बाबूनन्दन निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर के लडके अजय को जान से मारने की नियत से गर्दन पर चाकू से मारकर घायल कर दिया गया था । आवेदक रामप्रसाद के लिखित तहरीर के आधार पर थाना गौराबादशाहपुर पर मु0अ0सं0 106/25 धारा 109(1) बीएनएस विरूद्ध 1.सुरज 2. आकाश पुत्रगण परविन्द उर्फ अमित 3.शशिकला पत्नी परविन्द 4. अंजली पुत्री परविन्द उर्फ अमित उपरोक्त के पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 30.05.2025 को उ0नि0 अरुण कुमार राय मय हमराह हे0का0 सुनील यादव ,का0 अंकित सिंह के द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सूरज भारती पुत्र परविन्द उर्फ अमित निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को विथार तिराहा से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त सूरज भारती पुत्र परविन्द उर्फ अमित निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपना बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय मे देने को बता रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.सूरज भारती पुत्र परविन्द उर्फ अमित निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-106/25 धारा-109(1),3(5) बीएनएस थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री अरूण कुमार राय थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.हे0का0 सुनील यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3.का0 अंकित सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
