सुरक्षात्मक उपायो/बरती जाने वाली सावधानियों आदि के संबंध में उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगिया व प्राथमिक विद्यालय सनई लंगड़ी नौगढ़ के छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया

दिनांक 07.05.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय द्वारा आपातकालीन स्थिति जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट/ आपात स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायो/बरती जाने वाली सावधानियों आदि के संबंध में उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगिया व प्राथमिक विद्यालय सनई लंगड़ी नौगढ़ के छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया ।

“ऑपरेशन सिंदूर” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे हवाई हमले से जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 07.05.2025 को क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा प्रभारी अग्निशमन मय फोर्स के साथ में आपातकालीन स्थिति जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट/ आपात स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों/ बरती जाने वाली

सावधानियों आदि के संबंध में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती प्रांगण में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन कर निम्नांकित बातों के संबंध में जागरुक किया गया—
01- सायरन बजने पर नागरिको को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु बताया गया |

02- फायर सर्विस टीम सिद्धार्थनगर द्वारा आग लगने पर जान-माल आदि के बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए आग को बुझा कर सुरक्षित रहने व आस-पास के लोगों को सुरक्षा/ सहयोग प्रदान करने के संबंध में जागरुक किया गया |
03- आपातकालीन स्थिति के समय सायरन बजने पर घर, दूकान, वाहन, मोबाइल का फ्लैश लाइट आदि के लाइटो व बिजली उपकरणों को तुरंत बंद कर देना है |
04- घर व दूकान आदि की खिड़कियों व दरवाजों को तत्काल बंद कर अपने गाडियों के हेडलाइट व इंडिकेटर आदि को बंद रखना है |

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]