पाकिस्तान को हर दिन तीन लाख डॉलर का होगा नुकसान…..

पाकिस्तान को सबसे असुरक्षित देश मानते हुए कई विदेशी एयरलाइंस कंपनियों ने भी भारत आने के लिए अपने रूट में बदलाव कर लिया है, जिससे इन देशों से भारत आने वाली फ्लाइट्स पाकिस्तान का एयर स्पेस का इस्तेमाल नहीं करेंगी.लुफ्थांसा एयरलाइंस ने पाकिस्तान के एयरस्पेस से दूरी बनाने के लिए अपना स्टेटमेंट जारी किया है. अपने बयान में एयरलाइंस ने कहा कि मौजूदा स्थिति के कारण, लुफ्थांसा समूह की एयरलाइनें अगली सूचना तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बच रही हैं. इसके परिणामस्वरूप एशिया के कुछ मार्गों पर उड़ान का समय लंबा हो जाएगा.
