म्योरपुर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की मनायी गई जयंती
म्योरपुर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की मनायी गई जयंती

म्योरपुर संवाददाता
आश्रम मोड़ से जय बड़ा देव स्थल तक जुलूस में अनुवाई हुए शामिल
म्योरपुर। संविधान निर्माता डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सोमवार को भारी संख्या में जुलूस में महिला पुरुष अनुवाई शामिल हुए। जुलूस आश्रम मोड़ से कुसमाहा रासपहरी, कुंडाडीह,म्योरपुर होते बभनडीहा जय बड़ा देव स्थल तक सम्पन्न हुआ जहां विश्व रत्न डॉ अम्बेडकर का नारा चारों ओर गूंजता रहा।अनुवाइयों ने डीजे के भीम संबंधी गानों पर पूरे जुलूस में नीला झंडा लहराते हुए आनंदमय रहे। ऐतिहासिक जुलूस में आर्मी जिला संयोजक विवेक वर्मा,बसपा विधान सभा प्रभारी रामविचार गौतम,गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जय मंगल सिंह उरेती जुलूस की आगवानी करते रहे जहां थानाध्यक्ष हेमंत सिंह मयफोर्स मुस्तैद रहे।
भीम आर्मी के जिला संयोजक विवेक वर्मा ने कहा 14 अप्रैल शोषित,वंचित,पिछड़ों वर्गों सहित समस्त जनमानस के लिए स्वर्णिम दिन है कानून के ज्ञाता विश्व के सरताज डॉ भीमराव अम्बेडकर के उच्च विचार सभी के लिए प्रेरणादाई हैं। गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जय मंगल सिंह उरेती ने कहा बहुजन के विधाता डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षा की 32 डिग्रियां 9 भाषाओं के ज्ञानी पूरे विश्व के मार्ग दर्शक हैं सभी को उनके पदचिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया।बसपा विधान सभा प्रभारी रामविचार गौतम ने कहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर का दृष्टिकोण, उनकी विचारधारा मानववादी रही है। उनका उदेश्य हर समाज का विकास करना एवं उन्हें उनके मानव अधिकारों से सजग कराना एवं मानवीय अधिकार दिलाना था। उनके चिन्तन में स्वतंत्रता,समानता, बंधुता व न्याय के दर्शन होते है। इसके अलावा आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित माल्यार्पण कर बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बाबूराम प्रजापति,अमित कुमार,हरिकृष्ण,विनेश गौतम,रामलखन भारती,संदीप भारती,सुशील गौतम,रामशकल,मो वकील,राम सुभाग,प्रेमचंद,श्यामबिहारी,सुरेंद्र ,सागर कुमार,भोला यादव,रामजीत अधिवक्ता,मनोज कुमार, बचनू,संतोष कुमार,जगजीवन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
