अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा थाना चोपन पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा थाना चोपन पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं –
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश

आज दिनांक-12.04.2025 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री कालू सिंह के द्वारा थाना चोपन पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
