केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सपरिवार के साथ भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन किया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिम्सटेक देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक के लिए काठमांडू (नेपाल) के दौरे पर हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बैठक के बाद सपरिवार भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन किया।
इस दौरान मंदिर में भगवान के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भी उन्होंने मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ‘भगवान पशुपतिनाथ के पावन प्रांगण में रुद्राक्ष और हरसिंगार के पौधे रोपने का सौभाग्य मिला।’
शिवराज सिंह चौहान ने शेयर की तस्वीरें
उन्होंने आगे लिखा, ‘4 वर्ष पूर्व नर्मदा मैया की गोद में रोपे संकल्प का बीज पशुपति महादेव के आंगन तक पहुंच गया है। मैं तो बस एक निमित्त हूं, कर्म का यह मार्ग, शिव की प्रेरणा है। महादेव की कृपा बनी रहे और प्रकृति की सेवा का यह संकल्प इसी प्रकार पल्लवित, पुष्पित होता रहे। पशुपतिनाथ के चरणों में यही प्रार्थना है। हर हर महादेव।’ इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा परम सौभाग्य है कि सपरिवार भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन हुआ। जीवन धन्य हो गया। यह दिव्य दर्शन हमें नई उर्जा और प्रेरणा से भर देते हैं।
