सड़क से लेकर हॉस्टल तक, वाराणसी के 50वें दौरे में 3,884 करोड़ के ये 44 गिफ्ट लेकर आ रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर काशी पहुंचेंगे. यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि यह योगी सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री का पहला वाराणसी दौरा होगा.
इस अवसर पर प्रधानमंत्री पूर्वांचल को 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.
प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा राजातालाब के मेहदीगंज जाएंगे. वहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें लगभग 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. मंच पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे.
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री 1629.13 करोड़ रुपये की लागत से बनी 19 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 2255.05 करोड़ की लागत से बनने वाली 25 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
