फिल्म ने कमाए 1900 करोड़ रुपये, साल 2025 की बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के बाद अब तक इस फिल्म ने अब तक 1900 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हम किसी और फिल्म की नहीं बल्कि बात कर रहे हैं हॉलीवुड फिल्म कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड की।कैप्टन अमेरिका फ्रेंचाइजी की फिल्मों में ज्यादा गैप नहीं हुआ। पहली फिल्म 2011 में आई थी, फिर दूसरी फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और तीसरी फिल्म ने 2016 में थिएटर्स में दस्तक दी थी। इन फिल्मों का क्रेज इतना जबरदस्त था कि लोगों को चौथे पार्ट का इंतजार था। अब इस फिल्म के चौथे पार्ट दुनियाभर में कमाई करके धमाल मचा रही है। चलिए आपको बताते हैं इसकी कमाई।

शानदार ओपनिंग के साथ की जबरदस्त कमाई

कैप्टन अमेरिका फ्रेंचाइजी फिल्म कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। शुरुआती अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए, इस फिल्म ने अपने पहले ही सप्ताहांत में दुनिया भर में 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह इसे साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]