बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई ।

अनपरा बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में आज दिनांक 25 1 2025 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वी जयंती मनाई गई । आज जयंती के स्वागत समारोह के अवसर पर अओबरा से पधारे गायक मुनेश्वर देवगन द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया ,मुख्य अतिथि नंदलाल ठाकुर अपने समाज के राजनीतिक उत्थान के प्रति जोर दिए, विकास जायसवाल इस समाज के विकास के लिए शिक्षा पर ध्यान देने का विचार रखा गया।व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर अपना विचार शिक्षा एवं राजनीतिक उत्थान के लिए रखे । जयंती के अवसर पर कवि डॉक्टर डीएन सिंह एवं कामेश्वर ठाकुर द्वारा कविता के माध्यम से कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर प्रकाश डाला गया। डॉक्टर मृत्युंजय ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर के शासनकाल में जो सामाजिक सुधार हुआ उसे पर प्रकाश डालें ,मंच संचालन कर रहे उमेश ठाकुर अपने शब्दों द्वारा मंच को बांधे रखें । सभा की अध्यक्षता करते हुए हरिशंकर ठाकुर अपने विचार के माध्यम से समाज के शिक्षा को बढ़ावा एवं आपसी खटास को दूर करने के लिए कहे । सभा के वक्ता गण के क्रम में मनोज गुप्ता, रत्नेश ठाकुर, दीपक ठाकुर ,जितेंद्र ठाकुर एवं मात्रीशक्ति के रूप में नीतू ठाकुर का विचार सराहनीय रहा । वक्ता के क्रम में सोमारू वर्मा, रामेश्वर ठाकुर ,राजू ठाकुर, दिलीप ,महेश ठाकुर ,मिथिलेश ठाकुर, मथुरा ठाकुर ,नेपाल ठाकुर ,श्री राम ठाकुर ,विमलेश यादव ,विजय ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर ,कमलेश ठाकुर ,दिलीप उर्फ राजू ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर आदि रहे यहां हजारों की संख्या में जनता जुटी और कर्पूरी ठाकुर के विचारों को पालन करने के लिए अग्रसित हूई।
डॉक्टर एम ठाकुर
