राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिला ”पर्सन ऑफ द ईयर” का सम्मान

डोनाल्ड ट्रम्प न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में घंटा बजाकर इसके (सत्र की) शुरुआत करेंगे और उन्हें टाइम पत्रिका द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ से नवाजा जाएगा।ट्रम्प के कार्यक्रम के अनुसार, दिन के कारोबार की औपचारिक शुरुआत के लिए ट्रम्प वॉल स्ट्रीट का दौरा कर सकते हैं।
फिर ट्रम्प को टाइम द्वारा 2024 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ भी घोषित किया जाएगा। ट्रम्प को वर्ष 2016 में पहली बार व्हाइट हाउस के लिए निर्वाचित होने के बाद भी टाइम द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया था।
टाइम पत्रिका द्वारा इस वर्ष के पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध अंतिम दावेदारों में ट्रंप को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, ‘एक्स’ के मालिक एलन मस्क, इजाराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट के साथ शुमार किया गया था।
