डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देकर सोशल मीडिया पर घिर गए शहबाज शरीफ…….


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बुधवार (6 नवंबर) को ट्वीट करके बधाई भेजी थी.हालांकि अपने ट्रंप को बधाई भेजने के बाद से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोशल मीडिया पर मजाक के पात्र बन गए है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ट्रंप को बधाई देने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क, VPN) के जरिए किया था. जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों ने इसकी तीखी आलोचना की और इसे लेकर खूब चुटकियां लीं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]