पाकिस्तान में लोगों के सांस लेने पर इमरजेंसी लग गई……

पाकिस्तान में लोगों के सांस लेने पर इमरजेंसी लग गई है। यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, मगर यह सच है। आपको बता दें कि यह इमरजेंसी किसी व्यक्ति या सरकार की ओर से नहीं लगाई गई है, बल्कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर 2000 के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया।ऐसे में लोगों को सांस लेने में मुश्किल होने लगी। साथ ही आंखों में जलन समेत अन्य शिकायतें महसूस होने लगी। तब सरकार को हालात से निपटने के लिए “लॉकडाउन” का ऐलान करना पड़ा।पंजाब सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए राज्य भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। साथ ही लॉकडाउन समेत अन्य एहतियाती कदम उठाए हैं। इनमें राज्य के सभी पार्कों और म्यूजियम में 17 नवंबर तक लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सरकार के अनुसार पीएम का स्तर भी 2.5 पाया गया है। ऐसे में हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों से लोगों की सेहत को भारी नुकसान का खतरा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]