ओबरा पुलिस द्वारा बलात्कार के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ओबरा पुलिस द्वारा बलात्कार के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा /सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 7.11.2024 को स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु. अ.सं.153/2024 धारा 376( 3 )भादवि व 5 j (2) / 6 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त रामपाल अगरिया पुत्र स्वर्गीय धनेश्वर निवासी परसोई टोला रोहिनवा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र की गिरफ्तारी 24 घंटे में मुखबिर की सूचना पर कड़िया चौराहे से समय 9:15 a.m पर गिरफ्तार कर अभियुक्त मा. न्यायालय रिमांड हेतु भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध रामकुमार सिंह थाना ओबरा कांस्टेबल अरविंद कुमार सत्येंद्र कुमार शामिल रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]