अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोप चिंताजनक’……

कनाडा के जस्टिन ट्रूडो सरकार के एक मंत्री ने कहा कि कनाडा में सिख अलगाववादियों पर एक्शन का आदेश अमित शाह ने दिया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा सरकार के विदेश उप मंत्री डेविड मॉरिसन ने देश की नागरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी को बताया है कि भारत सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री कनाडाई नागरिकों को धमकी देने या उनकी हत्या के अभियान को मंजूरी दी थी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोप ”चिंताजनक” हैं और वह इस मुद्दे पर कनाडा सरकार से परामर्श करेगा।अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “कनाडा सरकार द्वारा लगाए गए आरोप चिंताजनक हैं और हम उन आरोपों के बारे में कनाडा सरकार से परामर्श करना जारी रखेंगे।”
