बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 नफर पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 06 राशि गोवंश (बैल) बरामद

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 नफर पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 06 राशि गोवंश (बैल) बरामद

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा दिनांक 21.10.2024 को अकड़उर, लौवा, विजयगढ़ किला के पीछे ग्राम मुरैला के जंगल के रास्ते मगरदह के जंगल पहाड़ो के रास्ते से ले जा रहे 06 राशि गोवंश (बैल) के साथ तीन नफर गो तस्कर 1.छविनाथ उर्फ छब्बी पुत्र स्व0 काशी यादव ग्राम रामपुर थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र 2.निरंजन सिंह पुत्र रामसिंह गोड़ ग्राम करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र, 3.राजेन्द्र उर्फ करीमन पुत्र स्व0 रामप्यारे चेरो ग्राम सोढ़ा (खोगवा) थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया तथा दो नफर पशु तस्कर 01.राजकुमार यादव पुत्र विग्गन यादव ग्राम चिचलिक (खोगवा) थाना मांची सोनभद्र हालपता – ग्राम करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र, 2.जगप्रसाद गोड़ उर्फ मुलायम गोड़ पुत्र स्व0 वंशी गोड़ ग्राम करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र मौके से भाग गये, जिनकी तलाश की जा रही है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0- 62/24 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण –
1-छविनाथ उर्फ छब्बी पुत्र स्व0 काशी यादव ग्राम रामपुर थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र उम्र 34 वर्ष।
2- निरंजन सिंह पुत्र रामसिंह गोड़ ग्राम करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र उम्र 26 वर्ष।
3- राजेन्द्र उर्फ करीमन पुत्र स्व0 रामप्यारे चेरो ग्राम सोढ़ा (खोगवा) थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र उम्र 51 वर्ष।

वांछित अभियुक्तों का विवरण –
1- राजकुमार यादव पुत्र विग्गन यादव ग्राम चिचलिक (खोगवा) थाना मांची सोनभद्र, हालपता – ग्राम करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र उम्र 38 वर्ष ।
2- जगप्रसाद गोड़ उर्फ मुलायम गोड़ पुत्र स्व0 वंशी गोड़ ग्राम करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र उम्र 42 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- प्र0नि0 मनोज कुमार थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 सियाराम सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र
3- उ0नि0 रामकुंवर यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र
4- हे0का0 अनिल कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र
5- हे0का0 मनोज कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र
6- हे0का0 विक्रम प्रताप सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र
7- हे0का0 अजीत कुमार मौर्या थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र
8- का0 फिरोज खाँ थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]