हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदल गई

हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदल गई है। अब नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर की बजाय 17 अक्टूबर को होगा। हालांकि, तारीख में बदलाव क्यों किया गया है।अब तक इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 12 अक्टूबर बताई गई थी। ऐसे में अब तक तीन बार तारीख बदली जा चुकी है।

दरअसल, प्रदेश के कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी को शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक चली। खबर है कि बैठक में शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की गई है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव हुआ है। वहीं समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की खबर है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा करें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]