नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि बाढ़ की वजह से 241 लोग मारे गए

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि बाढ़ की वजह से 241 लोग मारे गए हैं. 4000 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है. लेकिन भयानक तबाही हुई है. सरकार ने माना है कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में उनसे देरी हुई है.ओली ने कहा कि अब तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. सरकार सारा सपोर्ट देने को तैयार है. दे रही है. लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. अब तक देश में करीब 4331 लोगों को बचाया जा चुका है.
