नेपाल में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल

नेपाल में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। 59 लोगों की मौत में 34 काठमांडू घाटी में हुई हैं।देशभर में कुल 44 लोग लापता हैं। एक हजार से ज्यादा लोगों को बचाया भी गया है। देशभर में 44 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। 3 हजार सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नेपाल के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। नेपाल पुलिस के उप प्रवक्ता बिश्वो अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नेपाल में हुई 59 लोगों की मौत में 34 काठमांडू घाटी में हुई हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ में 36 लोग घायल भी हुए हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]