नाली के किनारे ट्रैक्टर फसी,टला बड़ा दुर्घटना

नाली के किनारे ट्रैक्टर फसी,टला बड़ा दुर्घटना

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर में आज एक ईट से लदा ट्रेक्टर सड़क किनारे ट्रेक्टर का पिछला पहिया नाली के किनारे में धंस गया पुर्व में भी नाली निर्माण के समय ही ग्राम वासियों ने विरोध किया था लेकिन संबंधित विभाग के जेई द्वारा घटिया निर्माण कराया गया और मिट्टी भी अच्छा से नहीं डाला गया इसी के वजह से छोटी-मोटी भार वाहन साइड लेने के चक्कर में नाली के पास जैसे ही जाती है वहां उसमें वाहन धंस जाती है।

वही मुहल्ले वासियों ओम राजेश सुरेंद्र संतोष टुन्नू गोपाल इत्यादि लोगो का कहना है कि हाल ही में जल जीवन मिशन के तहत पाइप बिछाया गया है उनके द्वारा भी ढंग से मिट्टी भी नहीं डाला गया इस सड़क किनारे नाली निर्माण हुआ है जो एक दम घटीया है।नाली भी जैसे तैसे बनाई गयी है कोई मानक के अनुसार नहीं बनाया गया है। इस मुहल्ले में कई विद्यालय का संचालन भी होता है हजारों बच्चों व अभिभावकों का आना जाना है रोड को लेकर भी लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जा रहा है जिससे रोड की चौड़ाई भी कम होती जा रही है इस पर भी शासन प्रशासन को ध्यान आकर्षित करा रहे है इस मुहल्ले के विकास कार्य की गंम्भीरता से लोगो ने जांच कराने की मांग की

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]