चेपॉक में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर डॉन ब्रैडमैन का बड़ा रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस सीरीज के पहले मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

विराट अगर चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं तो उनके टेस्ट में 30 शतक हो जाएंगे। ऐसा होने पर विराट ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ देंगे। विराट ने अब तक 113 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 29 सेंचुरी निकली हैं। वहीं ब्रैडमैन ने सिर्फ 52 मैचों में ही 29 शतक जड़ डाले थे।

विराट हैं चौथे नंबर पर

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी में विराट चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे महान सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर हैं। गावस्कर ने जहां 125 टेस्ट खेलकर 34 सेंचुरी जड़ी हैं, वहीं द्रविड़ ने 163 मैचों में 36 शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है। लिस्ट में 51 शतक के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन टॉप पर हैं। सचिन मौजूदा समय में टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]