डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में लौटने को तैयार धाकड़ खिलाड़ी…..

भारतीय टीम इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही है, इसके बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। उससे पहले भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले भारत में दलीप ट्रॉफी खेली जाएगी, जिसमें टीम इंडिया का एक धाकड़ खिलाड़ी भी खेलता हुआ नजर आने वाला है।इस खिलाड़ी की रेड बॉल क्रिकेट में काफी लंबे समय के बाद वापसी हो रही है। वहीं दलीप ट्रॉफी के बाद ये खिलाड़ी बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। ये खिलाड़ी लगभग 20 महीनों के बाद टेस्ट टीम इंडिया में वापसी करने को तैयार है। इस सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा।
