चोपन रेलवे रामलीला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बने सत्यप्रकाश तिवारी
चोपन रेलवे रामलीला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बने सत्यप्रकाश तिवारी।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र– आगामी शारदीय नवरात्रि में आयोजित होने वाले रामलीला मंचन को शकुशल सम्पन्न कराने के लिए चोपन मेंस यूनियन कार्यालय में शाम 7 बजे राजन जायसवाल के नेतृत्व में रामलीला प्रेमियों की बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से सत्यप्रकाश तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। पदेन अध्यक्ष मण्डल यातायात प्रबंधक तौसीफुल्लाह रहेंगे। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि इस बार का रामलीला ऐतिहासिक कराया जायेगा इसके लिए कार्यकारणी सदस्यों के साथ सभी रामलीला प्रेमियों को तन मन धन से सहयोग करना होगा। राजेश सिंह महामंत्री, धर्मेश जैन कोषाध्यक्ष, अनिल जायसवाल उप कोषाध्यक्ष ,एव मनोज सिंह को सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया।
उपाध्यक्ष
1 डॉ0 सत्येंद्र आर्य
2 राकेश कुमार चौरसिया TI
3 राम भोज पल RC
4 पतविन्दर सिंह RC
मंत्री
1 रामकुमार सोनी, तीर्थराज शुक्ला, रिंकू अग्रहरि, नागेश सिंह, नागेंद्र यादव, राहुल ठाकुर,
रावण पुतला बनाने वाले प्रभारी
बद्री सिंह, राजू खान, सुरेश जायसवाल,
मेला प्रभारी
जितेंद्र जायसवाल , राहुल चौरसिया
मीडिया प्रभारी
राजेश गोस्वामी, अनुज जायसवाल, सत्यदेव पाण्डेय
मंच संचालन की जिम्मेदारी संजय चेतन एव श्याम नारायण दुबे को दिया गया । इस बैठक में उमेश सिंह CIT, सतनाम सिंह, हीरालाल वर्मा, रामआसरे जायसवाल, अजित पंडा, देवानन्द इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
