अनन्या ने सावन के चौथे सोमवार को भगवान शिव की पूजा अपने घर में की इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस के साथ साझा की

अभिनेत्री अनन्या पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अनन्या ने सावन ने चौथे सोमवार को भगवान शिव की पूजा अपने घर में की। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस के साथ साझा की हैं।अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी इस तरह की तस्वीरें और पोस्ट अक्सर साझा करती रहती हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री अनन्या पांडे ने 12 अगस्त को एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हाथ जोड़कर फर्श पर बैठी हैं। उनके पास में ही शिव पूजा की हुई है। इस दौरान अनन्या ने प्रिंटेड ब्लू और व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है और अपने बालों को बन में बांधा हुआ है।
अनन्या ने ये तस्वीरें अपने लिविंग रूम के अंदर से से साझा की हैं, पूजा की व्यवस्था टीवी और बुक शेल्फ के ठीक सामने की गई थी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शिवलिंग को एक छोटे से स्टूल पर रखा गया था, जिसे गेंदे और कमल के फूलों से सजाया गया था।वहीं, दूसरी तस्वीर घर में पूजा की जाने वाली शिवलिंग का क्लोजअप थी।
अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘सावन सोमवार।’ उनकी इस पोस्ट पर उनकी मां भावना पांडे ने लाल दिल और हाथ जोड़े हुए इमोजी भी साझा की थी। उन्होंने भी उसी जगह से अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं और कैप्शन में लिखा, ‘ओम नमः शिवाय। प्यार और शांति।’
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अनन्या पांडे ने पिछले साल ही नया घर खरीदा था और धनतेरस पर पूजा की थी। घर की कुछ झलकियां साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, ‘मेरा अपना घर! आप सभी के प्यार और अच्छी वाइब्स की जरूरत है! नई शुरुआत के लिए हैप्पी धनतेरस।’
